- Hindi News
- छात्रावास परिसर में परिनिर्वाण दिवस मनाया
छात्रावास परिसर में परिनिर्वाण दिवस मनाया
छात्रावास परिसर में परिनिर्वाण दिवस मनाया
सोनकच्छ | जयभीम सामाजिक सेवा समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर का 58वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष पीएन सोलंकी, एमएल मालवीय, अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया, अमरसिंह मालवीय आदि अतिथि थे। समिति की जानकारी राजेंद्रसिंह चौहान ने दी। अध्यक्ष कन्हैयालाल सिसौदिया, राजेश परमार, कन्हैयालाल पोलाया, राजेश सिसौदिया आदि ने संबोधित किया। संचालन घनश्याम मालवीय ने किया। आभार अजाक्स संघ के तहसील अध्यक्ष पूरणसिंह सोलंकी ने माना।
300मरीजों की जांच हुई
टोंककलां | सांईआरोग्य सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम आलरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 मरीजों की जांच हुई। समिति के सह संयोजक डॉ. रूपेंद्रसिंह कौशल, अनुराग भंडारी, अरविंद भंडारी, नीलेश भंडारी आदि मौजूद थे।