- Hindi News
- सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किए प्रस्ताव
सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किए प्रस्ताव
सोनकच्छ | नगरपरिषद का साधारण व्यापक सम्मेलन परिषद अध्यक्ष राजवीरसिंह बधेल की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए कई प्रस्ताव तैयार हुए हैं। अन्य विकास कार्यों पर भी सहमति बनी है। तय हुआ है कि सिंहस्थ 2016 के तहत नवीन बस स्टैंड एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा इंदिरा उद्यान का जीर्णोद्धार, नई दुकानों का निर्माण, प्रगति नगर स्थित रेशम केंद्र के पास 101 दुकानों का निर्माण, आनंद आश्रम के पास स्थित उद्यान का जीर्णोद्धार, नगर के विभिन्न चौराहों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, नवीन पेयजल योजना की स्वीकृति बनी है।
कॉलोनियोंमें होंगे विकास कार्य
सम्मेलनमें तय हुआ है कि नई कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण हेतु प्रस्ताव तैयार हुआ है। बैठक में अन्य प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। लेखापाल अशफाक खान सहित पार्षद अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
कईमुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा
सम्मेलनमें कई मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। वर्तमान बस स्टैंड की बिल्डिंग की पुताई संबंधी कोई योजना नहीं बनाई गई है। नगर के कई हिस्सों में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, जिससे निपटना एक बड़ी चुनौती है। इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।