अलावे वाले बाबा का चार दिनी उर्स आज से
सोनकच्छ | मांकालीसिंध नदी तट किनारे स्थित अलावे वाले बाबा का चार दिनी छठवां सालाना उर्स 12 फरवरी से धूमधाम से मनाया। जौहर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी की जाएगी। असर के बाद चादर जुलूस निकाला जाएगा। 13 फरवरी को ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन रखा गया है। 14 तारीख को लंगर, ईशा की नमाज के बाद कव्वाल नौशाद शोले एवं पार्टी अजमेर, शायरा रंगीली एंड पार्टी बुरहानपुर के द्वारा कव्वाली की जाएगी। 15 फरवरी को भी आयोजन होंगे। उर्स कमेटी द्वारा अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी
पंचकुंडात्मकमहारुद्र महायज्ञ आज से
करनावद | महाशिवरात्रिके तहत कर्णेश्वर धाम परिसर में 12 फरवरी से पंचकुंडात्मक महारुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। सुबह कलशयात्रा निकलेगी। पंडित हेमंत कश्यप कथा कहेंगे।