- Hindi News
- लाट से हुआ सरपंच का फैसला, विवाद के बाद पुलिस ने खदेड़ा
लाट से हुआ सरपंच का फैसला, विवाद के बाद पुलिस ने खदेड़ा
सोनकच्छ | जनपदक्षेत्र के ग्राम लकुमड़ी में दो प्रत्याशियों को बराबर मत प्राप्त होने के कारण लॉट से फैसला हुआ। इस दौरान विवाद की स्थिति बनी। पुलिस ने विवाद कर रहे लाेगों को खदेड़कर मामला शांत किया। सरपंच पद के दोनों प्रत्याशी के सामने रिटर्निंग अधिकारी पल्लवी पौराणिक के निगरानी में लाट खोला गया। प्रत्याशी धनसिंह पिता हिंदूसिंह एवं भगवान सिंह पिता जालमसिंह सिसौदिया के नाम की पर्ची डाली गई। छात्रा भूमिका ने पर्ची उठाई। इस आधार पर धनसिंह को विजयी घोषित किया गया।
सोनकच्छ. विजयी प्रत्याशी के नाम की पर्ची दिखाते हुए अधिकारी।