वैश्य महासम्मेलन ने मनाया संकल्प दिवस
देवास| वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नारायणप्रसाद गुप्ता नानाजी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुलदीप धारिया उज्जैन, संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संभागीय महामंत्री सत्यनारायण राठी सोनकच्छ थे। धारिया ने नानाजी के जीवन पर प्रकाश डाला और सिंहस्थ में वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। राठी ने संगठन को और मजबूत करने के लिए जिला सम्मेलन पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष कृष्णा विजयवर्गीय ने बताया सिंहस्थ में भोपाल चौराहा, उज्जैन रोड आदि स्थानों पर प्याऊ लगाई जाएगी। कार्यक्रम में युवा नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अशोक पोरवाल, आलोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, धैर्य विजयवर्गीय, राजेंद्र विजयवर्गीय, आकाश अग्रवाल, जम्बू छाबडा सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी ने किया। आभार गौरव खंडेलवाल ने माना।