शिवसेना ने पाकिस्तानी शायर का पुतला फूंका
शिवसेना ने पाकिस्तानी शायर का पुतला फूंका
सोनकच्छ| महाराणा प्रताप चौक पर शाम 4 बजे शिवसैनिकों ने पाकिस्तानी शायर का पुतला फूंका। अनुराग यादव ने बताया पाकिस्तान के अब्बास ताबिश जो कि 20 फरवरी को इंदौर के बास्केट बाॅल काम्पलेक्स में एक मुशायरे में शामिल होने आ रहे हैं, उनका विरोध है। भारत के कलाकार अनुपम खेर को लाहौर में लिटरेचर फेस्टिवल के लिए वीजा नहीं दिया जाता है और पाकिस्तानी शायर हिंदुस्तान बुलाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि मुशायरे को रोका जाए अन्यथा शिवसैनिकों द्वारा आयोजक व शायर के मुंह पर कालिख पोती जाएगी।