जुआं खेलते नौ गिरफ्तार, 4900 रुपए जब्त
जुआं खेलते नौ गिरफ्तार, 4900 रुपए जब्त
देवास | बीएनपनीथाना पुलिस ने रविवार को नुसरतनगर क्षेत्र में नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। 4900 रुपए जब्त किए। आरोपी सलमान, इदरीस, शकील, जावेद शेख, इमरान शेख, सद्दाम, जावेद, अकील खां, आमीर को पकड़ा।
मारुतिवेन से मदिरा जब्त
सोनकच्छ| ग्राममुंडलाआना फाटे से पुलिस ने 72 लीटर मदिरा जब्त की है। यह कार्रवाई शनिवार रात करीब पौने तीन बजे की गई। पुलिस ने मारुति वेन (एमपी-41, बीसी-0421) से दो पेटी मसाला, 6 पेटी देशी प्लेन मदिरा जब्त की। वेन जब्त कर ली है, चालक फरार है। आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।