- Hindi News
- टॉर्च की रोशनी पड़ते ही घबराए चोरों ने बरसाई गोलियां, पिता पुत्र घायल
टॉर्च की रोशनी पड़ते ही घबराए चोरों ने बरसाई गोलियां, पिता-पुत्र घायल
खेत पर बाइक चुराने आए थे, वाहन गिरने की आवाज सुन ली थी किसान ने
भास्करसंवाददाता. सोनकच्छ
सोनकच्छकेपास सतकली में खेत पर सिंचाई करने गए पिता-पुत्र पर बाइक चोरों ने गोलियां बरसाईं। दोनों को छर्रे लगने से घायलावस्था में देवास रैफर किया है। घायल किसान ने आरोपियों को पहचान लिया था लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
किसान बादशाह खान, बेटे शोयब के साथ शुक्रवार रात बाइक से खेत पर गए थे। फसल सिंचाई में व्यस्त थे, तभी बाइक गिरने की आवाज आई। बादशाह ने बाइक की तरफ टार्च से रोशनी की और दौड़ लगाई। झाड़ियों के पीछे से आरोपी मेहरबान कंजर उसके अन्य दो साथी सकपका गए और पिता-पुत्र पर कट्टे से फायर कर दिया। दोनों को छर्रे लगने पर ग्रामीण प्राथमिक उपचार के लिए सोनकच्छ अस्पताल लाए। उपचार के बाद दोनों को देवास रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।