दहेज के लिए प्रताड़ित किया
दहेज के लिए प्रताड़ित किया
देवास | युवकने प|ी को दहेज के लिए परेशान कर प्रताड़ित किया। बीएनपी पुलिस के अनुसार दिलशाद नि. वासुदेवपुरा हालमुकाम रेवाबाग को आरोपी असलम ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित किया। केस दर्ज किया है।
महिलासे फोन पर अभद्रता
देवास | महावीरनगर की महिला से आरोपी पंकज पिता रमेश फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। उसने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। निर्भया सेल प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया जान से मारने की धमकी भी दी। केस दर्ज किया है।
बाइकसवार घायल
टोंककलां | मंगलवाररात शिवजीराम पिता गाेपीराम (52) नि. बालोदा बाइक (एमपी41एमएम2536) से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन पर गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया।
ट्रकसे परचून के बाॅक्स चुराए
सोनकच्छ | भोपालरोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक की तिरपाल काटकर परचून के बाॅक्स चुरा लिए। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 7.15 बजे ट्रक(एमपी 09जीई7970) जा रहा था। अज्ञात ने तिरपाल काटकर परचून से भरे बाक्स उतारे और फरार हो गए। ट्रक मालिक प्रकाश बाकलीवाल चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई।