नौकरानी ने जेवर चुराए, जेल भेजा
नौकरानी ने जेवर चुराए, जेल भेजा
देवास | नौकरानीने घर से सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना 12 सितंबर की है। 16 सितंबर को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास पिता सत्यनारायण निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प|ी नौकरानी के साथ मिलकर घर में साफ सफाई कर रही थी। इस दौरान उसने सोने के कंगन एवं अंगूठी (50 हजार) उतारकर किचन पर रख दिए। कुछ देर बाद देखा तो जेवर गायब थे। आरोपी नौकरानी आशा पति मनोहर साडवे ने जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने जेवरात जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
किसानने दी आत्मदाह की चेतावनी
सोनकच्छ | ग्रामतालौद के एक किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामला पेड़ों की अवैध कटाई से जुड़ा है। किसान रमेश पिता कुंजीलाल का कहना है उसके खेत में लगे सागवान के तीन पेड़ कुछ लोगों ने काट लिए हैं। थाना सोनकच्छ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है। सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीएम के सामने आत्मदाह करेगा। एसडीएम अंजलि जोसफ ने कहा, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंजीनियरने फांसी लगाई
देवास | ट्रैक्टरकंपनी के इंजीनियर ने घर में फांसी लगा ली। टीआई ने बताया नीलेश देशमुख (35) नि. मिश्रीलाल नगर ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।