- Hindi News
- भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ का पंच सरपंच सम्मेलन
भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ का पंच-सरपंच सम्मेलन
भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ का पंच-सरपंच सम्मेलन
तराना| भाजपापंचायती राज प्रकोष्ठ का पंच-सरपंच सम्मेलन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक करणसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अतिथि प्रदेश संयोजक इंद्रशरणसिंह चौहान, जिला महामंत्री भवरसिंह आंजना, अशोक कटारिया सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी हेमंत आंजना ने दी।
हजयात्रियों का इस्तकबाल
तराना| मदारबड़पंचायत के पूर्व सदर मुमताज खांन के निवास पर इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों का इस्तकबाल किया। साथ ही मौके पर उपस्थित शहरकाजी सफीउल्लाह का भी इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर सदर नन्हेभाई, नन्हे खां टेलर एवं समाजजन उपस्थित थे।
वरघोड़ा22 को
झारडा़| ग्रामकी सुधा प्रकाशचंद्र डागा 31 उपवास की पूर्णता की ओर है। गुरुवार को गर्म जल आधारित 28 उपवास पूर्ण किए। 22 सितंबर को उपवास पूरे होने पर वरघोड़ा निकाला जाएगा।