पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंधी से दीवार ढही, दो महिलाएं घायल, आठ मवेशी की मौत

आंधी से दीवार ढही, दो महिलाएं घायल, आठ मवेशी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घौंसलाके समीप गांव पिपल्या हर्जी में शनिवार को दीवार ढह गई। इसमें दो महिलाओं के दब जाने से घायल हो गई। वहीं 8 जानवर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घौंसला से 4 किमी दूर ग्राम पिपल्या हर्जी में शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी इतनी तेज थी कि गांव के दयाराम शर्मा के मकान की पक्की दीवार गिर गई। इससे पडो़स में रहने वाली माया पिता पर्वतलाल (20) जानी बाई पति गणपतजी (60) निवासी पिपल्या हर्जी दीवार में दब गई। वहीं पर खडे़ 8 बकरे बकरी भी दब गए। इससे सभी बकरे बकरियों की मौत हो गई। घायल महिलाओं को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

तराना: मावठे ने बाजारों में रौनक लौटाई

तराना | पिछलेतीन दिनों से भले ही हल्की बारिश हुई हो, मगर इस मावठे ने बाजारों में रौनक लौटा दी। जो फसल खेतों में बोई गई थी, वह जल स्रोतों में पानी नहीं होने से सूख रही थी। वहीं जो खेत खाली पड़े थे, उनमें भी गेहूं चने की फसल की बोवाई हो सकेगी।

मावठे से जहां किसानों को राहत मिली, वहीं जल स्रोतों में भी पानी आने की संभावना बनी है। मौसम में हुए अचानक बदलाव से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे घरों में अलाव ने अपना स्थान बना लिया। वहीं दिनभर सूर्य देवता एवं बादलों की लुकाछुपी का दौर चलता रहा। इससे लोग धूप सेकने का आनंद नहीं उठा सके। रुक-रुक के होती रही बारिश से सड़कों पर कीचड़ पसरा रहा।