पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल से बिछड़े दो दंपति फिर मिले

तीन साल से बिछड़े दो दंपति फिर मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय लोक अदालत में कई प्रकरण निपटे

भास्कर संवाददाता.तराना

तीनसालों से अलग-अलग रह रहे पति-प|ी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से एक हो गए। वहीं खुशी पूर्वक अपने घर गए। शनिवार को न्यायालय प्रांगण में लोक अदालत में मनीषा पति सुनील परिहार निवासी सुमराखेड़ा तथा श्यामूबाई पति जगदीश निवासी इटावा का समझौता होकर पुन: एक हो गए। मेगा लोक अदालत का शुभारंभ न्यायधीश द्वय कमलेश इटावदिया एवं रश्मिना मंसूरी ने किया। सहायक जिला लोक अभियोजक अधिकारी विलास गुप्ता ने बताया कि न्यायालय ने 50 प्रकरण जो विभिन्न धाराओं में चल रहे हैं। उनकों वीडा किए गए। इससे पक्षकारों को राहत मिलेगी। वहीं बैंकों के वसूली के 2945 ऋणियों से 48 लाख 42 हजार 257 रुपए की वसूली हुई। नगर परिषद के 554 प्रकरणों में 2 लाख 64 हजार 543 की वसूली हुई। स्वास्थ विभाग/जनपद पंचायत/महिला बाल विकास से 69476 लाभार्थियों को लाभ मिला। दीवानी प्रकरण में फौजदारी के 363, चेक अनादरण धारा 138 के 27 प्रकरण, भरण पोषण के 18 प्रकरणों निराकरण हुआ।इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद सेनगुप्ता, डीएसपी राजेंद्र शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ माया बारिया, अभिभाषक संघ अध्यक्ष लक्ष्मीसिंह बडाल, जगदीश परमार, लक्ष्मीनारायण जोशी, राजेंद्र जोशी, महेश जोशी, महेंद्रसिंह बडाल, अनोखीलाल घटोदा, सी.पी. भट्‌ट, सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

मनीषा और सुनील अदालत में एक हुए।