पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षित युवक कर रहे नेत्रदान का प्रचार

प्रशिक्षित युवक कर रहे नेत्रदान का प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेत्रदानके प्रचार प्रसार के बाद अब नेत्रदान के प्रति लोगों का नजरिया बदला है और नेत्रदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। पहले नेत्रदान की इच्छा होने के बाद भी लोग नेत्रदान नहीं कर पाते थे, क्योंकि इसकी टीम नगर में मौजूद नहीं थी। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग के शिवम मित्तल इंदौर से नेत्रदान के लिए प्रशिक्षण लेकर आए।

दिव्य दृष्टि केद्र तराना द्वारा आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा 5 नेत्रदान हुए। इनमें सुंदरलाल मूंदड़ा, कमलेश पति सुुरेश जैन, भागवंती पति सूरजमल पलोड़, सौभाग्यवती पति शंकरलाल बाहैती, लीलादेवी पति हीरालाल जैन के नाम शामिल हैं। वहीं इसके बाद शिवम मित्तल एवं कुंदन ठाकुर की टीम द्वारा 7 नेत्रदान हुए हैं जो इस सेवा के लिए इनके प्रयास जारी हैं। इसमें गीतादेवी पति गोरधनलाल शर्मा, हीरालाल राही, गीतादेवी, गीता देवी पति बाबूलाल पालोतरा, राजेंद्र मालवीय पिता आनंदीलाल मालवीय, गीतादेवी पति कृष्ण लाठी, गीताबाई पति इंदोरीलाल जैन के नाम शामिल हैं। टीम द्वारा प्रत्येक रविवार को 2 घंटे नगर में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पंचायत चुनाव के बाद टीम ग्रामीण क्षेत्र में भी नेत्रदान का प्रचार प्रसार यह टीम करेगी। नेत्रदान के बाद टीम द्वारा आई बैंक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग का प्रमाण पत्र प्रदान कर परिवार का सम्मान भी किया जाना टीम के कार्य में शामिल है।

नेत्रदानके लिए यहां कर सकते हैं संपर्क- शिवममित्तल- 9893518430, विजय जैन- 8602282432, आनंद पलोड़-9977003247, कुंदन ठाकुर-9981399041, रिंकू डोडिया-9893300975, राजेंद्र पालोड़-9898497779, नीलेश बाहैती-9893154381, साकेत बंसल-9893951539, विनोद उपाध्याय- 9893091418 से जानकारी ली जा सकती है।