- Hindi News
- श्री हनुमान मंदिर पर आकर्षक सज्जा, रामधुन गूंजी
श्री हनुमान मंदिर पर आकर्षक सज्जा, रामधुन गूंजी
श्रीहनुमान अष्टमी पर रविवार को दिनभर संकट मोचन की उपासना के नाम रहा। नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर भक्तों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। जो देर रात तक जारी रहा। इस अवसर पर मंदिरों में विद्युत सज्जा की गई। कहीं कृपा करो हनुमान जैसे भजन तो कहीं रामधुन गूंजी। भक्तों ने भी जय सियाराम के जयकारे जगाए। मंदिरों में हनुमान जी का आकर्षक शृंगार किया गया। वहीं भक्तों ने हवन पूजन कर महाआरती की गई। कई मंदिरों में भंडारे के आयोजन हुए। इसमें भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।
इनमंदिरों में आयोजन
श्रीअंजनीलाल हनुमान मंदिर छत्रीबाग, श्रीबाल हनुमान मंदिर काजी चौक, श्री सिद्ध उत्तरमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर डाक बंगला रोड, श्री स्वयं भू शिव मंदिर हाटपुरा, श्री हाटकेश्वर हनुमान मंदिर हाटपुरा, श्री पूर्णेश्वर हनुमान मंदिर, श्री हनुमान मंदिर खंडेराव बाजार, श्री हनुमान मंदिर तिलकेश्वर, श्री शिवधाम खाकरीपुरा, श्री त्रिपथ हनुमान मंदिर बघेरा मोड़, कुमावत समाज मंदिर भरेवासेरी, स्वर्णकार समाज धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर, श्री टेकरी वाले हनुमान मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हनुमान मंदिरों भी विविध आयोजन हुए।
टेकरी हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करते भक्त।