भजन संध्या के गीतों से धर्ममय हुआ नगर
मांतुलजा भवानी उत्सव समिति द्वारा माता तुलजा भवानी मंदिर परिसर तेजाजी चौक में सोमवार रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन में गायिका एवं टीवी कलाकार अनुजा सहाय मुंबई ने भजन प्रस्तुति दी।
तालियों की गड़गड़ाहट से चौक गूंज उठा। आयोजन समिति ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार माना। मंगलवार को रात 9 बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें सत्यारायण सत्यन, गीतकार प्रमोद तिवारी, अशोक चारण, जानी बैरागी, अर्चना अंजुम, राकेश शर्मा, विनोद कारपेंटर काव्य पाठ करेंगे। सूत्रधार सुनील गाइड हैं। आयोजन समिति ने काव्य प्रेमियों से कवि सम्मेलन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
भजनों संध्या में प्रस्तुति देती अनुजा सहाय। इनसेट भक्ति गीतों को सुनने के लिए भक्तों का जैन समूह।