- Hindi News
- पत्रकार शर्मा की माता के नेत्रदान से दो को मिली रोशनी
पत्रकार शर्मा की माता के नेत्रदान से दो को मिली रोशनी
प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए अतिथि।
तराना| स्टेशनरोड तराना निवासी गीतादेवी शर्मा ने जीते जी समाज सेवा की। उन्होंने निधन के बाद नेत्र दान कर दो अंधरे जीवन को भी रोशन कर दिया। उनके निधन पर परिवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग के दिव्य दृष्टि केंद्र के जरिये नेत्रदान कराया। इंदौर के एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक मुरलीधर किशन गोपाल पारमार्थिक ट्रस्ट को जैसे दो आंखें मिली तो उन्होंने चंडीगढ़ एवं इंदौर के जरूरतमंदों को यह आंखें लगाकर अंधेरे जीवन को रोशन कर दिया। बुधवार को स्व. गीतादेवी के पगड़ी एवं शांतिभोज पर नेत्रदान को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग के विजय जैन, आनंद पलोड़,साकेत बंसल, शिवम मित्तल, पंकज झाला द्वारा स्व.गीतादेवी के पुत्र कैलाशचंद्र शर्मा, बलराम शर्मा, दिनेश शर्मा, पत्रकार शैलेंद्र शर्मा का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संचालन सुनील देवड़ा ने किया।