पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां पार्वतीधाम पर भंडारा आज

मां पार्वतीधाम पर भंडारा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां पार्वतीधाम पर भंडारा आज

महिदपुर| मातापार्वतीधाम ग्राम बरखेडा़बुजुर्ग में भंडारे का आयोजन बुधवार को रखा गया है। धाराखेडा़ सोसायटी अध्यक्ष मनोहरसिंह चौरवासा ने बताया कि आयोजन सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। इसमें आसपास के ग्रामीण भी भाग लेंगे। वही मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। ग्राम चौरवास के रहवासियों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने का अनुरोध किया।

नवरात्रिपर विभिन्न आयोजन होंगे

तराना| नवरात्रिके पर्व को लेकर मां तुलजा भवानी उत्सव समिति द्वारा मां तुलजा भवानी के आंगन में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आयोजन में 25 सितंबर को रात 8 बजे कटाचुर भक्त मंडल द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड की प्रस्तुति। 29 सितंबर को भजन गायिका एवं टीवी कलाकार अनुजा सहाय मुंबई द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम। 30 सितंबर को रात 9 बजे कवि सत्यनारायण सत्तन के संचालन में कवि सम्मेलन। 1 अक्टूबर को रात 8 बजे गुजराती कपल गरबा का प्रदर्शन होगा।