पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में विसंगतियां

मतदाता सूचियों में विसंगतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता सूचियों में विसंगतियां

तराना.नगरपरिषद के वार्डों का परिसीमन 23 मई 2014 को हो गया है। मतदाता सूचियां अवलोकन के लिए राजनीतिक दलों को दी गई हैं। अवलोकन में इन सूचियों में भारी विसंगतियां देखी जा रही हैं। इसमें परिसीमन के अनुसार सूचियां नहीं है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के नियमानुसार चुनाव कैसे होंगे। इस बारे में भाजपा पूर्व पार्षद अशोक वक्त,युवा नेता विजय जायसवाल, भाजपा महामंत्री महेश जोशी ने जानकारी में बताया कि वार्ड क्र.06 संजय गांधी वार्ड की मतदाता सूची में 25 नाम ऐसे हैं जो दोबारा अंकित हैं। इतना ही नहीं अन्य वार्डों के मतदाताओं के नाम भी दर्ज हैं। 19 मतदाता बाहर गए हैं एवं मृत मतदाता का भी सूची में नाम दर्ज है। 5 मतदाताओं के फोटो महिलाओं की जगह पुरुष पुरुषों की जगह महिलाओं के फोटो दर्ज हैं। यह विसंगतियां नगर के 15 वार्डों की मतदाता सूचियों में हैं। चुनाव से पहले इन सूचियों की विसंगतियां क्या दूर हो सकेंगी।