पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम खांकरी में आंगनवाड़ी केंद्र की दलिया खाने से 10 बच्चे बीमार

ग्राम खांकरी में आंगनवाड़ी केंद्र की दलिया खाने से 10 बच्चे बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामखांकरी में आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों के लिए वितरित दलिया में इल्लियों के निकलने पर बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुक्रवार को हो गई। इस पर विभाग का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे 10 बच्चों को केंद्र से दलिया वितरित किया गया। वहीं केंद्र से बच्चे दलिया लेकर अपने घर चले गए। बच्चों के अभिभावकों ने दलिया देखा तो उस पर इल्लियां थी। इस पर ग्रामीणों बच्चों के अभिभावकों ने महिला विकास अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से शिकायत की। इस पर श्रीवास्तव ने गांव का दौरा किया और दलिया का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जांच पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।