गैस टंकी के लिए 31 तक आधार लिंक करवाएं
तराना| गैसउपभोक्ताओं को 1 जनवरी से सब्सिडी का रुपया सीधे खाते में जमा करने की योजना फिर से लागू हो गई है। जिन्होंने पूर्व में सब्सिडी बैंक के माध्यम से प्राप्त की है, उन्हें अब बैंक लिंक करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। संस्कृति गैस एजेंसी के संचालक संजय राजौरिया ने बताया जिन उपभोक्ताओं ने लिंक नहीं करवाया वे 31 दिसंबर तक आधार लिंक करवा सकते है। इसके बाद ही उन्हें सब्सिडी का गैस सिलेंडर मिल पाएगा।