नवनिर्वाचित शर्मा एवं मालवीय का स्वागत
तराना. आपकापूर्ण सहयोग मिला है। आपके कार्य के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। यह बात कृषि उपज मंडी में आयोजित स्वागत समारोह में नगर परिषद के नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी डाइरेक्टर उमेश शर्मा ने कही। माकड़ौन के नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी कर्मचारी (दैवेभो) कैलाश मालवीय ने कहा आप लोगों का साथी हूं और हमेशा आपके साथ रहूंगा। दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों के साथ पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश गोठी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कानड़ी का भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जयनारायण सोनी, सलीम मेव, हुकमसिंह ठाकुर, मोहन मालवीय, राजाराम मालवीय, रफीक खान, बाबू खान, गोविंद राजोरिया आदि मौजूद थे।