किसान संघ की कार्यकारिणी गठित
तराना | भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष आनंदसिंह आंजना की सहमति से तहसील अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ने ग्राम खांकरी- सुल्तान में कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष हुकमसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मालेकसिंह राजावत, मंत्री संजयसिंह सिसौदिया एवं नागूसिंह, कार्य समिति सदस्य अखमासिंह, रमेश चौधरी, सुरेसिंह चौधरी, कालूराम टेलर, तुलसीराम मंडौर को मनोनीत किया। जानकारी तहसील अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ने दी।