युकां की बैठक आयोजित
तराना | विश्रामगृह में सोमवार को युका विधानसभा अध्यक्ष बाबूसिंह बड़ाल द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठजनों से कार्यकारिणी गठन पर मार्गदर्शन किया व संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश गोठी ने की। अतिथि नरेंद्र कानड़ी, दीपक दवे, तूफानसिंह चांदना, करण गुजराती, नईम कुरैशी, प्रकाश परमार, नंदराम जाट थे। ब्लॉक युका अध्यक्ष माकड़ौन कन्हैयालाल मालवीय, ब्लॉक युकां अध्यक्ष कायथा महेंद्रसिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष राजेश मालवीय तराना, माकड़ौन शहर अध्यक्ष शिवपालसिंह राठौर, दिलीप चौधरी, अर्जुन जाट, राजेश चौधरी, अरविंद बैरागी, तेजसिंह दांगी सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन एनएसयूआई अध्यक्ष मेहमानसिहं गुर्जर ने किया।