पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

संविदा अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायकों की कलम बंद हड़ताल के दूसरे दिन संगठन के तत्वावधान में भगवान श्री तिलभांडेश्वर महादेव को ज्ञापन सौंपकर शासन को सदबुद्धि देने एवं संविदा कर्मचारी एवं अधिकारियों को नियमितीकरण करने की मांग की गई है। संगठन के सचिव संदीप व्यास ने बताया कि शासन हमारी मांग शीघ्र पूर्ण करे अन्यथा 14 फरवरी तक हड़ताल जारी रहेंगी। इसके पश्चात 23 फरवरी से संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस माैके पर ब्लॉक अध्यक्ष लीलाधर जोशी, सचिव संदीप व्यास, उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, राजेश सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक मौजूद थे। हड़ताल के चलते पंचायतों में ग्रामीणों के कार्यों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...