- Hindi News
- माता मंदिरों एवं पंडालों में दर्शनों के लिए भीड़
माता मंदिरों एवं पंडालों में दर्शनों के लिए भीड़
तराना. ग्रामसामानेरा में मां कालीसिंध नदी के तट पर स्थित मां ब्रह्माणी के इस पौराणिक मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु मां की उपासना एवं दर्शन को पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो रहे हैं।
28फोटो- मां ब्रह्माणी की शृंगारित आकर्षक प्रतिमा।
मैया रानी भक्त मंडल- कुंडी चौराहा पर इस वर्ष मां की स्थापना के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। इस अद्भुत स्थापना स्थल के दर्शन करने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे हैं।
तराना. जयबाबा अमरनाथ ग्रुप- मोती पद्मसिंह धाड़ीवाल जैन धर्मशाला के पास इस वर्ष माताजी के 51 शक्तिपीठ के दर्शन की विहंगम झांकी की स्थापना की गई है। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त यहां दर्शन लाभ ले रहे हैं।
मां रणचंडी मंदिर- मंगलनाथगली स्थित मां रणचंडी मंदिर में भगवती देवी (मनोज शर्मा) द्वारा भक्ति स्वरूप में जगत की मंगल कामनाओं को लेकर अन्न-जल त्यागकर अपने शरीर पर बाड़ी की स्थापना (ज्वारे) की है। वह भी एक आसन पर लेटकर। भक्ति की इस अद्भुत शक्ति को देखने प्रतिदिन कई श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।