- Hindi News
- सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक मंडल का सम्मेलन कल
सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक मंडल का सम्मेलन कल
बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
महिदपुर| भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देशन में नवीन जनपद सभागृह में मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत दो चरणों में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इसका प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। चंद्रसिंह केलवा ने बताया कि मास्टर ट्रेनर डॉ. योगेंद्र मुखिया, डा. प्रभाकर मिश्र, स्वस्तिक ठाकुर ने 252 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया।
सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक मंडल का सम्मेलन कल
तराना| ग्रामसामानेरा में मां ब्रह्माणी मंदिर परिसर में 30 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक मंडल का सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जिले के पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में महिदपुर, प्रतापनगर तहसील के सभी संयोजक प्रधानाचार्य उपस्थित रहेंगे। जानकारी कायथा के प्रधानाचार्य प्रकाश पाटीदार ने दी।
आस्था के साथ श्राद्व का भोजन कराया गया
बडनगर | गीताभवन परिसर में नगर कई शहरों के दानदाताओं अपने पितृतों की स्मृति में भोजन करवाया। इस बार श्राद्ध में मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, तराना जावरा, रतलाम आदि के भक्तों ने भोजन करवाया। वहीं नगर के 120 परिवारों ने अपने पितृतों की स्म्रति में भोजन कराया तथा मीसाबंदियों, महापुरुषों की स्मृति में भाजपा युवा मोर्चा आदि ने भी भोजन करवाया। संस्थाध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी ने जनता से आग्रह किया कि अपने पूर्वजों की स्मृति में जन्म दिवस तथा खुशी के अवसर पर दीन दुखियों के साथ खुशियां बांट सकते हैं। संस्था के भेरूलाल यादव, पंकज मोरवाल, शांतिलाल सोनी, नटवरलाल पटवारी, ओम गेहलोत, चंद्रप्रकाश नागर, हरिजी लाठी ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जानकारी ओमप्रकाश राठौड़ ने दी।
प्रताड़नासे तंग आकर की थी आत्महत्या
झारडा़| एकनाबालिक के कुएं में डूबने के मामले में जांच पश्चात एक नाबालिक युवक द्वारा शादी के लिए परेशान करना सामने आया है। प्रधानआरक्षक सूबेदारसिंह ने बताया कि 20 अगस्त को खेडा़सादलपुर की लाड़कुवर(15) पिता गोरधनलाल की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। मामले की पुलिस ने जांच की तो पाया की कुंडीखेडा़ निवासी नाबालिक युवक ईश्वर पिता पर्वत शादी करने के लिए प्रताड़ित करता था। इससे परेशान हो कर लाड़कुवर ने कुएं में डूब कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को ईश्वरलाल के खिलाफ प्रताड़ित करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया।
महिलाने पति सास सौतन पर प्रकरण दर्ज कराया
बडनगर | एकमहिला ने पति और सास सौतन के खिलाफ दहेज मांगने मारपीट करने की रिपोर्ट की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मुंडला की सकुन पति रतनसिंह राजपूत निवासी माकनी थाना कानवन जिला धार ने पति रतनसिंह पिता बहादुरसिंह सास औषधबाई पति बहादुरसिंह निवासी ग्राम मुंडला सौतन के खिलाफ थाने में दहेज मांगने की बात को ल