पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह सरंपच सचिवों को कारण बताओ नोटिस

छह सरंपच-सचिवों को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना| ग्रामपंचायत की अनुचित तरीके से राशि आहरण कर अपूर्ण कार्य करने वाली निर्माण एजेंसियो एसडीएम ने मंगलवार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जबाव पेश करने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत ऐसे निर्माण कार्य जिनकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत है और जो अनुचित तरीके से राशि आहरण कर कार्य भी पूरा नहीं किया है। उन एजेंसियों पर एसडीएम माला श्रीवास्तव ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 एवं 92 के तहत कार्रवाई करते हुए अंतरिम सूचना जारी किया है। वहीं जबावदार सरपंच और सचिव को 3 दिनों के भीतर न्यायालय में राशि जमा करवाने का आदेश जारी किया है। जानकारी स्रोत समन्वयक बाबूलाल मालवीय ने दी।

इनपर कार्रवाई हुई

ग्रापंसरली- सरपंच राजाराम, सचिव बल्देव, ग्रापं कायथा- सरपंच धारा सिंह एवं सचिव हुकम सिंह, ग्रापं मूल्लूपुरा- सरपंच कैलाश एवं सचिव शेरसिंह, ग्रापं चांदनियाखेड़ी- सरपंच भवर सिंह एवं सचिव कैलाशचंद्र, ग्रापं परी- सरपंच प्रहलाद सिंह एवं सचिव कमल, ग्रापं ढाबला हर्दू सरपंच विनोद जैन, सचिव मांगीलाल परमार के नाम शामिल हैं।