पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाईकर्मी से मारपीट के बाद कर्मचारी लामबंद

सफाईकर्मी से मारपीट के बाद कर्मचारी लामबंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में समस्त सफाई कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मो.शहजाद ने बताया कि गुरुवार को शाम 4 बजे सादिक पिता आबीद माहेश्वरी धर्मशाला के बहार झूठे दोने पत्तल मैजिक गाड़ी लेकर उठाने आया था। वहां ओमप्रकाश पिता गिरधारीलाल सोलंकी द्वारा कर्मचारी के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई। इस संबंध में पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विरोध प्रदर्शन में शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया एवं विवाद के चलते सफाई का काम भी प्रभावित हुआ। टीआई कुलवंत जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 323, 294, 506 में प्रकरण दर्ज किया गया है। शनिवार को न्यायालय में पेश करेंगे। ओमप्रकाश सोलंकी के पिता गिरधारीलाल ने बताया कि में पुत्र ने कहा था कि मैजिक वाहन साइड में करले यातायात प्रभावित हो रहा है। मारपीट के आरोप गलत लगाए जा रहे है।

थाना परिसर में टीआई जोशी एवं तहसीलदार वर्मा सफाई कर्मी को समझाते हुए।

खबरें और भी हैं...