पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक ने इतना पीटा की एक माह से बीमार है छात्र

शिक्षक ने इतना पीटा की एक माह से बीमार है छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|तराना

तरानाके उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने से एक माह बीमार रहने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत के बाद भी पुलिस काई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर गुरुवार को छात्र के परिजन एसपी से शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक तराना के उत्कृष्ट विद्यालय में 9वीं कक्षा का छात्र सर्राफा पिता सत्ताफ शाह निवासी ओरा मस्जिद के पास को 6 नवंबर को शिक्षक वी.एस परमार नेे बेदम पिटाई की। शिक्षक ने सर्राफ को इतना पीटा की उसकी तबियत खराब हो गई। वह एक महीने तक बीमार रहा। इसकी शिकायत परिजनों ने तराना थाने में की। मगर इसकी सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने पर छात्र के परिजन मामले की शिकायत एएसपी पंकज श्रीवास्त से की। शिक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने इस पर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं दोशी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।