- Hindi News
- सुपोषण अभियान के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
सुपोषण अभियान के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
सुपोषण अभियान के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
इंगोरिया | एकीकृतबाल विकास विभाग में सुपोषण अभियान का तीसरा चरण ग्राम बलेडी़, खडो़तिया, खंडोदा एवं महुडी़आलम में चलाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि बलेडी़ में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. तपस्या शर्मा एवं डॉ. प्रमोद अर्गल ने किया। कुपोषित बच्चों की देखभाल में आंगनवाडी़ कार्यक्रर्ता पार्वती सजनकर, गायत्री जायसवाल, प्रमिला पाठक, पुष्पा ठाकुर ,रेखा उपाध्याय ,नमिता पांचाल एवं गुणबाला सेन ने सहयोग दिया
साक्षरतादिवस आयोजित
तराना| शिक्षाका महत्व गुरुकुल परंपराओं से चला रहा है। शिक्षा धन ऐसा है जिसे कोई लूट नहीं सकता और ही को बांट सकता है। यह बात साक्षरता दिवस पर औदिच्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में भाजपा नेता अशोक वक्त, पूर्व पार्षद उषादेवी जोशी एवं सतीश चौहान ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जनशिक्षण संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी मीना गौर, कांता विश्वकर्मा, पिंकी जोशी ने महिलाओं एवं बच्चियों के साथ रैली निकाली। आभार रुखमा कुमावत ने माना।