तराना उज्जैन मार्ग बदहाल, लोग परेशान
तराना| तराना-उज्जैनमार्ग से ग्राम दुबकी का डेढ़ किमी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग पांच साल से पहले ही बदहाल हो गया। इस मार्ग मार्ग पर भारी वाहनों के आने जाने से मार्ग के कुछ हिस्सों में गड्ढे हो गए हैं। वहीं बाइक चालकों एवं पैदल चलने वाले लोगों को बारिश के समय भारी परेशानी होती है। वहीं इसी मार्ग पर ग्राम नाटाखेड़ी पहुंच मार्ग भी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग में भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यहां वाहनों से चलना तो ठीक पैदल चलना परेशानी भरा हो गया है। ग्रामवासियों ने इन मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग प्रशासन से की है।
इस तरह है मार्ग की हालत।