पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई

बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उन्हेल | राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सभी स्कूलों में कृमि दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 11 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्वेडा झोल की गोलियां वितरित की गई। ताकि उनके पेट में होने वाले कीड़े मर जाए। शा.बालक उमावि में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन पाटनी, स्वास्थ्य समिति सभापति डाॅ. सुरेश सांकला ने कृमि मुक्त कार्यक्रम में गोलियां वितरित की। इस मौके पर बीएमओ डाॅ. संजीव कुमरावत सहित स्वास्थ्यकर्मी शिक्षकगण मौजूद थे।

तरानामें भी दवाई बांटी

तराना| नेशनलडिवार्मिंग डे पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल जाल दवा की खुराक प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सेवन करवाई गई। इससे बच्चों में खून की कमी दूर होगी वहीं संक्रमण रोगों से लड़ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

यहांबच्चों ने किया सेवन - कुल57873 के लगभग बच्चों को दवा की खुराक का सेवन कराया गया। इसमें 131 मिडिल स्कूल, 19 हाई स्कूल, 8 हायर सेकंडरी स्कूल, 279 प्राथमिक विद्यालय, 279 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सीरप और दवाई का सेवन कराया गया। जानकारी सुरेश जैन ने दी।

गोली खिलाते अध्यक्ष प्रतिनिधि।