पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम कायथा के निजी स्कूल में मनमानी, पालकों ने सौंपा ज्ञापन

ग्राम कायथा के निजी स्कूल में मनमानी, पालकों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना| ग्रामकायथा के एक निजी स्कूल के खिलाफ पालकों ने मनमानी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पालकों ने स्कूल के खिलाफ संकुल केंद्र, शिक्षा मंत्री, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। पालकों का कहना है कि बच्चे अगर 5 मिनट भी लेट हो जाएं तो स्कूल का गेट बंद कर दिया जाता है। वहीं फीस लेट होने पर पालकों को बिना सूचना दिए बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है। वहीं फीस भी मनमानी वसूली जा रही है। कम्प्यूटर के नाम पर फीस तो ली जाती है, मगर इसकी पढ़ाई नहीं करवाई जा रही है। पालकों ने इन व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।