- Hindi News
- प्राचार्य ने कहा छात्र के परिजनों का शिक्षक पर आरोप निराधार
प्राचार्य ने कहा- छात्र के परिजनों का शिक्षक पर आरोप निराधार
मामला तराना के उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने का
तराना|तरानाके उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक द्वारा पीटने के मामले में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार शिक्षक ने इतना पीटा कि एक माह से बीमार है छात्र मामले में परिजनों ने एएसपी से शिकायत की थी। इस पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के.सी. लावरे ने बताया कि 18 नंवबर को कक्षा 9वीं के कुछ विद्यार्थी कक्षा के समय मैदान में खेल रहे थे। उन्हे शिक्षक ने डांट फटकार कर कक्षा में बैठने को कहा। इसमें छात्र शराफत भी शामिल था। तब से छात्र के परिजन शिक्षक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर शिकायत की धमकी दे रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्र घटना से पहले से बीमार चल रहा था। इसकी पुष्टि शासकीय अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर से की जा सकती है।
^विद्यालय द्वारा शराफत को पढ़ाई में कमजोर होने एवं अनुपस्थित रहने को लेकर पूर्व नोटिस भी दिया गया था। वी.एस.परमार, शिक्षक
^शिक्षकने छात्र से कोई मारपीट नहीं की है। पूर्व से बीमार छात्र के पालक द्वार की गई शिकायत निराधार एवं शिक्षकों के मनोबल को गिराने वाली है। के.सी.लावरे, प्राचार्यउत्कृष्ट विद्यालय तराना