अखंड ज्योति के पाठकों का सम्मेलन
तराना| आचार्यद्वारा प्रकाशित अखंड ज्योति मासिक पत्रिका का प्रकाश घर-घर पहुंचाना है। यह बात अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा द्वारा मानस भवन में आयोजित अखंड ज्योति मासिक पत्रिका के पाठकों के सम्मेलन में शक्तिपीठ उज्जैन प्रभारी राधेश्याम दुबे ने उपस्थितों से कही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि पूर्व विधायक माधवसिंह बडाल, बलराम जाजू, सत्यनारायण सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि देवेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर ओमप्रकाश पलोड़, बाबूलाल मालवीय, किशन गेरा, अखिलेश व्यास, मोहनलाल उदार, दुलीचंद पंजाबी, महेश रावल, संजय सोनी, डॉ. सुरेंद्र पंचोली, कैलाश नारायण भार्गव, संतोष चौधरी, प्रेमदास बैरागी, शंकरलाल बडाल, रामप्रसाद सरिया, राधेश्याम गामी सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे। संचालन राजेश शर्मा ने किया। आभार कैलाशनारायण चावड़ा ने माना।