पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम नांदेड़ में होंगे विकास कार्य अधिकािरयों का दल पहुंचा

ग्राम नांदेड़ में होंगे विकास कार्य अधिकािरयों का दल पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फौरी तौर पर जमीन पर नक्शा बनाकर खाका तैयार करता दल।

तराना|ग्राम नांदेड़को आदर्श ग्राम बनाने की कवायद के तहत सोमवार को अधिकािरयों का दल गांव पहुंचा। अधिकािरयों ने ग्राम का भ्रमण कर यहां विकास कार्य के लिए नक्शा तैयार किया। अधिकािरयों के दल में इंजीनियर डी.एस. चौहान, सहायक इंजीनियर बी.एल. दगोले, विकासखंड स्वच्छता अभियान समन्वयक सोनक पंडित शामिल थे। दल ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और गांव की प्रमुख समस्याएं जानी। सामुदाियक कूप निर्माण, हाईस्कूल से माता मंदिर तक सड़क निर्माण, बायपास सड़क और ग्रिड के पास स्टाप डेम बनाने का खाका तैयार किया। अधिकारियों के दल ने नंदराम अहिरवार, डॉ. लक्ष्मणसिंह पंवार, दिलीप कारपेंटर, ईश्वरसिंह, मुकेश अग्रवाल, ग्रामीणजन जनप्रतिनिधयों से चर्चा की। ज्ञातव्य है नांदेड़ को पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया ने गोद लिया है।

उज्जैनमें हुई बैठक -इधर, ग्रामसरपंच सुरेंद्रसिंह ने बताया इस संबंध में सोमवार को उज्जैन में कलेक्टर कवींद्र कियावत ने सभी अधिकािरयों की बैठक ली। बैठक में उनकाे भी बुलाया था। बैठक में कलेक्टर ने अधिकािरयों को निर्देश दिए कि सरपंच सुरेंद्रसिंह से समन्वय कर ग्राम विकास किया जाए।