पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तराना में सोनी ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया

तराना में सोनी ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | नवोदयविद्यालय ट्यूटर जगमोहन पिता प्यारेलाल सोनी (51) निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने परिवार की सहमति एवं स्वैच्छिक देहदान का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य मानव स्वास्थ्य से जुड़े अध्ययन को लेकर लगातार जारी शाेध स्वास्थ मानव की कल्पना को साकार करना है। इसके लिए उन्होंने शरीर रचना विभाग आरडीगार्डी मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय में मरणोंपरांत शरीर दान का संकल्प पत्र भर दिया है। सोनी ने बताया रक्तदान, नेत्रदान अनुपम दान है। मगर पार्थिव देहदान महादान है। सोनी के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

परिवारभी हुआ प्रेरित- सोनीकी प|ी शारदा देवी शासकीय मवि पानखेड़ी में शिक्षिका हैं। उनके पुत्र अभिनव (20), अनुरोध (16) ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया।

निर्णयपर सम्मान- उज्जैनके आरडी गार्डी चिकित्सा महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग पत्र क्रमांक एनाटॉमी 696/14 के माध्यम से साेनी के साहसिक निर्णय का स्वागत किया। उन्हें आभार एवं अभिनंदन पत्र भी प्रदान किया। वहीं नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा भी सोनी का सार्वजनिक मंचों पर भी स्वागत किया जा चुका है।

जगमोहन सोनी।