बीमा नहीं मिलने पर किसानों में गुस्सा
माकड़ौन| एकओर शासन द्वारा फसल बीमा दिलाए जाने का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तराना तहसील के माकड़ौन के सैकड़ा भर किसानों को फसल बीमा नहीं मिला है। इससे किसान गुस्सा में हैं। यह सभी किसान कलेक्टर को विधायक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सुचाई उपसरपंच कमलसिंह गुर्जर, ग्राम पंचायत गोदड़ी के पूर्व सरपंच नागूसिंह सहित सैकड़ों किसान के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर कवींद्र कियावत को तराना क्षेत्र के विधायक अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में गति दिनों ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दोनों हल्का के ग्राम गोदड़ी, धन्याखेड़ी, खोकरिया, कायथा, सुचाई, लसुल्डिया, धाधूखेड़ा के किसानों की वर्ष 2013 में नष्ट हुई फसल एवं बैंकों द्वारा किसानों से फसल बीमा के तहत प्रीमियम लिया गया। जबकि इन हल्कों के पटवारी द्वारा 46 प्रतिशत नुकसानी का सर्वे कर रिपोर्ट प्रशासन को दी गई। मगर उसके बाद भी इन किसानों आज तक बीमा राशि नहीं मिली है। इन किसानों को शीघ्र बीमा राशि दिलाने की मांग की है।