पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों पर इल्लियों का प्रकोप

फसलों पर इल्लियों का प्रकोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना|अल्प वर्षाऔर लंबी खेंच की वर्षा से किसान पहले ही चिंतित में थे, अब फसलों पर इल्लियों के कहर से पत्तियों एवं तना नष्ट हो रहे हैं। इससे पौधों का विकास रुक गया है। वहीं फलियां भी नहीं बन पा रही हैं। किसान बहादुर आंजना दुबली एवं प्रहलाद पटेल कचनारिया ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए किसानों ने महंगे भाव की कीटनाशक दवाओं का छीड़काव किया, मगर वह भी बेअसर है। इल्लियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आंजना ने बताया कि जब तक जोरदार बारिश नहीं होगी तब तक इल्ललियां कम नहीं होगी।

इल्लियां दिखाता किसान।