पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तराना उज्जैन उप नगरीय बस का शुभारंभ

तराना-उज्जैन उप नगरीय बस का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपमुझे क्षेत्र के विकास कार्य बताएं, वे कार्य मै करवाऊंगा। क्षेत्र का इतना विकास हो कि आने वाली पीढ़ी को सुविधायुक्त नगर मिले। यह बात विधायक अनिल फिरोजिया ने गुरुवार को बस स्टैंड पर तराना-उज्जैन उपनगरीय बस के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए कही। इसके अलावा नगर की जर्जर हाल सड़क महिदपुर नाका से पुराना पेट्रोल पंप का निर्माण कराया जाएगा। वहीं तराना-माकड़ौन के जल प्रदाय के लिए नलजल योजना के लिए 11 करोड़ स्वीकृत होने की बात कही। साथ ही नपं तराना-माकड़ौन को 1.5 करोड़ पर अधोरचना शीघ्र मिलने की भी जानकारी दी। फिरोजिया ने आगे कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित बोर्ड बोर्ड बने अभी से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुट जाएं। आपसी गुटबाजी त्यागें मेरे लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम बंसल ने भी संबोधित किया। अतिथि स्वागत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पलोड़ ने किया। संचालन जितेंद्र धनगर ने किया।

माकड़ौनको भी मिली सौगात

माकड़ौनमें शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होने पर माकड़ौन के सौ गांव के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब अन्य शहरों में जाना पड़ेगा। इससे पालकों एवं विद्यार्थियों को समय के साथ आर्थिक बचत भी होगी।

कृषिक्रांति रथ किया रवाना

गुरुवारको कृषि उपज मंडी से कृषि क्रांति रथ को विधायक अनिल फिरोजिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आयोजनमें ये रहे उपस्थित

भाजपायुमोजिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक ताराचंद्र गोयल, अशोक कटारिया, राजेश पलोड़, नाहरसिंह पंवार, मनोहर पाटीदार, सौदानसिंह सिसौदिया, नंदराम अहिरवार, लक्ष्मणसिंह बडाल, सतीश मूंदड़ा, दूलीचंद्र पंजाबी, अब्बासभाई बोहरा, राकेश दीक्षित, मनोरमा राठी, ज्योति पलोड़, बलराम जाजू सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित जनसमुदास इनसेटलोगोंको संबाधित करते विधायक फिरोजिया।

उपनगरीय सीटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक फिरोजिया एवं अतिथि।

बसों के प्रारंभ होने से यह होगा लाभ

उज्जैनकी यात्रा अब एक घंटे में पूरी होगी। जो पहले डेढ़ से दो घंटे लगता था। इस रूट से विद्यार्थी, व्यापारी, अप-डाउन करने वाले को लाभ मिलेगा। वहीं प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों को मासिक पास की सुविधा मिलेगी। साथ