आप की जीत पर जश्न मनाया
तराना। दिल्ली में हुए मंगलवार को विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की शानदार विजय से भाजपा में मायुसी छा गई है। वहीं आमजन प्रसन्न दिखाई दिए। परिणाम को लेकर नागरिक टीवी देखते रहे एवं चौराहे पर परिणाम को लेकर चर्चा करते रहे। चर्चा में यह बात सुनने में आई कि अब भाजपा की नकेल कसने वाली पार्टी आप गई है।