- Hindi News
- श्री शिव महापुराण कथा शुरू, कलशयात्रा निकाली
श्री शिव महापुराण कथा शुरू, कलशयात्रा निकाली
माता,पिता, गुरु की सेवा एवं आज्ञा पालन से परम सुख तथा यश प्राप्त होता है। परिवार में सबकी सहमति से कार्य करना चाहिए तो गृहस्थाश्रम सुख संतोष से भरा रहेगा।
यह विचार गुरुवार को पं. अनिल शास्त्री ने तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में 18 फरवरी तक चलने वाली संगीतमय श्री शिव महापुराण के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं से कही। इसके पहले श्री द्वारिकाधीश मंदिर तेजाजी चौक पर श्री शिवमहापुराण कथा का पूजन पार्षद रीतेश मूंदड़ा, सुभाष जोशी, बलराम जाजू, जगदीश राठी, सुनील गाइड, शरद मित्तल, मंजू मंत्री, वसुंधरा जोशी, तृप्ति गेहलोद, हेमा निगम, सुमन निगम, पार्षद सपना वक्त सहित कई भक्तों ने किया।
नगर के मुख्य मार्ग से कलश यात्रा निकाली गई। जो आयोजन स्थल तिलभांडेश्वर मंिदर पर पहुंची। यहां महंत डॉ. प्रकाशनंद भारती एवं पं. अखिलेश चतुर्वेदी ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
कथा के पहले निकाली यात्रा में पोथी लेकर चलते श्रद्धालु।