ब्लाक कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
तराना | सोयाबीन की फसल नष्टी का मुआवजा किसानों को नहीं मिलने का राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश गोठी की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में बताया कि किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। जिसकी मुआवजा राशि 67 करोड़ आवंटित की गई थी। जिसमें से 7 करोड़ को 22 गावों में ही वितरित की गई है। बाकी 60 करोड़ रुपए अभी तक नहीं मिल पाइ है और इससे करीब 200 गांव को मुआवजा नहीं मिल सका है एवं बीपीएल सूची से नीचे रहने वाले व्यक्तियों जिन के घरो में एक बत्ती का कनेक्शन लगा हुआ है उनके भी कनेक्शन काट दिए गए एवं विद्युत बिल समय पर आ रहे है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष उमेश शर्मा, जगदीश परमार, संजय जोशी गंगासिंह चौहान, दिनेश शर्मा, बद्रीलाल पटेल सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
नायाब तहसीलदार माइकलतर्की को ज्ञापन देते हुए।