मकवाना प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
तराना | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 48 वा प्रांतीय अधिवेशन महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कॉलेज ग्वालियर में संपन्न हुआ जहा पर प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे प्रांत मंत्री रोहिन राय द्वारा विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष मनोज मकवाना को कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया। जानकारी नगर मंत्री सुनील बडा़ल ने दी।