पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी फैलाने पर तालियां बजाकर सबक सिखाने का संकल्प लिया

गंदगी फैलाने पर तालियां बजाकर सबक सिखाने का संकल्प लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | स्कूलबाउंड्री के अंदर राहगीरों द्वारा गंदगी फैलाने पर विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर राहगीरों को सबक सिखाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के इस अनूठे कार्य की नगर में सराहना की जा रही है। शा. चिकित्सालय मार्ग स्थित शा.नवीन हाईस्कूल एवं मावि क्र. 1,2 के प्रांगण में राहगीरों ने सुविधा घर बना लिया है। इससे गंदगी बदबू भरे वातावरण से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत जवाबदारों को कई बार की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। शनिवार को विद्यालय बाउंड्री में अाए राहगीरों का विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। स्कूल की बाउंड्री खुली होने से यहां आवारा मवेशी और असामाजिक तत्वों ने अपना अड्डा बना लिया है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है।