भैंस के आगे बीन बजाना केवल हमारी बात पहुंचाना थी -जोशी
तराना | संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन द्वारा 11 फरवरी को जो भैंस के सामने बीन बजाने की गतिविधि धरने के दौरान हुई थी। उसमें रोजगार सहायक संगठन के अध्यक्ष लीलाधर जोशी ने संगठन की ओर से क्षमा मांगते हुए बताया कि इस गतिविधि के माध्यम से वे किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे। हम सिर्फ शासन तक हमारी बात पहुंचाना चाहते थे।