घट स्थापना के साथ गरबे का आयोजन
घट स्थापना के साथ गरबे का आयोजन
माकड़ौन| ग्रामडेलची में मां ब्रह्माणी की भक्ति में डूबे ग्रामवासी घट स्थापना के साथ ही आठ दिवसीय गरबे का उत्सव कर रहे हैं। सभी माता मंदिर आस्था अनाकर्षक का केंद्र बना हुआ है। भक्त सुबह से शाम तक दर्शन के आते जाते रहते हैं। मंदिरों में विद्युत सज्जा एवं गरबा को देखने के लिए शाम होते ही भीड़ जमा हो जाती है। जय मां ब्रह्माणी ग्रुप डेलची के सदस्यों कमलसिंह , इंदरसिंह नेता, अंकित बना, भारतसिंह सेढ़, शंभूसिंह ढा़ढ़ा, सुरेंद्र सिंह ठेकेदार, फुंदालाल ,चतरू प्रजापत, गोकुल प्रजापत, भेरूसिंह चौहान, नरेंद्र बिमा, संजू, कमल का सहयोग रहा। जानकारी भेरूसिंह भगत ने दी।
चूनरयात्रा आज
तराना| श्रीदुर्गा माता मंदिर खंडेराव बाजार से शनिवार सुबह 8 बजे मां चामुंडा माता मंदिर देवास तक पैदल यात्रा रवाना होगी। यह यात्रा पूजन-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जाएगी। यात्रा तराना से सुमराखेड़ा, कायथा, बोरदा, काठबड़ाोदा, उपड़ी भटूनी, पटलावदा होकर जाएगी। समिति के अध्यक्ष सुनील मंडलोई ने सभी धर्म प्रेमियों से चूनर यात्रा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।