पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने किया दौरा

नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने किया दौरा

तराना.पुलिसथाना में महिला परामर्श केंद्र की स्थापना की जाए तथा नवरात्रि पर्व पर गरबा स्थल एवं मंदिरों में महिला पुलिस बल तैनात किया जाए। यह बात सोमवार को नगर पहुंचे एसपी अनुराग से पुलिस थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनंदा डोडिया ने कही। एसपी नवरात्रि पर्व को लेकर यहां दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने नवरात्रि पर्व को लेकर बिंदुवार बात कही। साथ ही आगामी पर्व को लेकर होने वाले आयोजन कवि सम्मेलन, चूनर यात्रा, गरबा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी नीरज शर्मा, टीआई मनोज दुबे सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।