सड़क पर खोदे गए गड्ढ़ों से हादसों का अंदेशा
तराना | तहसील मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम कचनारिया का पहुंच मार्ग में 200 मीटर की सड़क बनाना छोड़ दिया था। जिसमें दोनों साइड गरीब झोपड़ी वालो ने खोदकर 10 से 12 फीट गहरे गड्ढ़े बना लिए। जिस कारण मार्ग संकरा हो गया है। इस मार्ग पर से यात्री बस,जीप, माल वाहन आदि प्रतिदिन निकलते है एवं हादसे का अंदेशा बना रहता है। किसान एवं कांग्रेस नेता आनंदीलाल सरिया ने बताया कि इस समस्या की सूचना विधायक, ग्राम पंचायत, जनपद एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में लिखित एवं मौखिक रूप से कर दी गई है। यदि कोई हादसा होता है तो जवाबदार दार कोन रहेगा। ग्रामीणों ने जल्द ही मार्ग के दुरुस्ती करण की मांग की है।
इस तरह मार्ग पर खोदे गए गड़ढ़े।